फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: फ्लॉप होने की कगार पर 'सिकंदर', जानें कैसा रहा 'एल 2 एम्पुरान' का हाल?

Sat, 05 Apr 2025 07:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friday Box Office Collection Report Update: एल 2 एम्पुरान और सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत के हिसाब से अच्छी कमाई नहीं कर सके हैं। दोनों ही फिल्मों की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त है।
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर, एल 2 एम्पुरान - फोटो : एक्स
फिल्म 'छावा' के बाद कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार नहीं कर सकी है। मोहनलाल की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' की चर्चा रिलीज से पहले काफी ज्यादा थी, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वहीं, 'सिकंदर' का भी यही हाल है। दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई है, जिसकी वजह से कई सिनेमाघरों से यह फिल्म हटा भी ली गई। आइए जानते हैं कि शुक्रवार यानी 4 अप्रैल तक दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।
Divya Bharti: 18 साल में मशहूर हुई दिव्या भारती, एक साल में दी 14 फिल्में; नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' का हुआ बुरा हाल
सलमान खान की 'सिकंदर' 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। पहले दिन इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत की, जो सलमान के स्टारडम को देखते हुए उम्मीद से कम थी। दूसरे दिन ईद की छुट्टी का फायदा नहीं मिला और फिल्म ने महज 29 करोड़ रुपये कमाए। इससे जिससे दो दिनों में कुल 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो गया। हालांकि, तीसरे दिन से कमाई में भारी गिरावट देखी गई और यह फिल्म 19.5 करोड़ रुपये तक सिमट गई। चौथे और पांचवें दिन भी यह रफ्तार बरकरार नहीं रही। फिल्म ने क्रमशः नौ करोड़ 75 लाख और छह करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, छठे दिन फिल्म की कमाई घटकर तीन करोड़ 75 लाख रुपये ही रह गई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 94 करोड़ रुपये हो गया है।
Amitabh Bachchan: 'एक ट्वीट मनोज सर के लिए नहीं कर पाए?', जानिए किस बात की खुशी जाहिर करने पर ट्रोल हुए बिग-बी
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कई सिनेमाघरों में बदल दी गई फिल्म
'सिकंदर' का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। वीकडेज में कमाई की धीमी रफ्तार के कारण कई थिएटरों ने इसके शो कम कर दिए और कुछ जगहों पर इसे हटाकर दूसरी फिल्में जैसे 'एल 2 एम्पुरान' और गुजराती फिल्में दिखाई जाने लगीं। 

4 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal
'एल 2 एम्पुरान' भी नहीं दिखा सकी कमाल
'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। हालांकि, दूसरे दिन से इसकी कमाई में गिरावट शुरू हुई। फिल्म ने विदेशी बाजारों में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन भारत में यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। पहले हफ्ते में यह फिल्म 88.25 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
वहीं, नौवें दिन यह फिल्म महज तीन करोड़ रुपये ही बटोर सकी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 91.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन इसके बजट से काफी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 180 करोड़ के लागत में बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें