फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie No 1 के इस सीन का खूब उड़ रहा मजाक, वरुण धवन से यूजर्स ले रहे हैं मजे

Fri, 25 Dec 2020 10:19 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुली नंबर 1 - फोटो : फिल्म
वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं पाई है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर इसका काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। फिल्म का एक सीन इस समय दर्शकों को बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
कुली नंबर 1 - फोटो : फिल्म
दरअसल फिल्म में एक सीन है कि जिसमें वरुण धवन पटरी पर बैठे बच्चे को बचाने के लिए चलती हुई ट्रेन के ऊपर पुल से छलांग लगा देते हैं। वह पटरी पर स्पीड से दौड़ रही ट्रेन की छत पर उससे भी ज्यादा तेज दौड़ने लगते हैं। एक कोच से छलांग लगाकर वह दूसरे कोच पर पहुंच जाते 
विज्ञापन

3 of 6
कुली नंबर 1 - फोटो : फिल्म
भागते-भागते वरुण धवन ट्रेन के इंजन तक पहुंच जाते हैं और फिर ट्रेन के आने से पहले पटरी पर कूदकर वहां बैठे बच्चे को उठाकर बचा लेते हैं। वरुण पर फिल्माया गया ये सीन अब दर्शकों के गले से नहीं उतर रहा है। लोग इस सीन का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

4 of 6
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक यूजर ने लिखा है, 'जब ट्रेन पर कूदा तो आगे की तरफ कैसे गुटाली मारी। जब यह कूदा उस समय ट्रेन बच्चे से लगभग 2 मीटर दूर थी। तो लगभग 100 की स्पीड में 2 मीटर पार करने में 0.07 सेकेंड लगते हैं। तो ये 0.07 सेकेंड से कम समय में आगे कूदे वो भी बिना घिसटे और बच्चे को हटा दिया। RIP भौतिक विज्ञान'

विज्ञापन

5 of 6
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक और यूजर ने लिखा है, 'ये तो कुछ नहीं हैं। रजनीकांत होते तो ट्रेन की पटरी खींचकर उसे वहीं रोक देते।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, लॉजिक, फिजिक्स, कॉमनसेंस और रोहित शेट्टी सबको पीछे छोड़ दिया।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें वरुण धवनऔर सारा अली खान के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, जावेद जाफरी, शिखा तलसानिया, साहिल वैद जैसे स्टार्स अहम किरदारों में हैं।

'अय्यप्पनम कोशियुम' के अभिनेता अनिल नेदुमंगड की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ बांध में गए थे नहाने

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें