अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों चर्चा में है। 11 जुलाई को इसका टीजर रिलीज होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का रोल अदा करते दिखेंगे। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' का ही सीक्वल है। यह पहला मौका नहीं है कि कोई एक्टर भोले बाबा का रोल अदा कर रहो हो। इससे पहले भी पर्दे पर कई सितारे इस भूमिका में नजर आ चुके हैं। मगर, कई फिल्मों में उन्हें इस तरह पेश किया गया कि जमकर हंगामा हुआ। आइए जानते हैं...