फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बॉयोपिक पर बढ़ा बवाल, चुनाव आयोग से शिकायत कर बोली कांग्रेस- फिल्म से राजनीतिक फायदा

Tue, 26 Mar 2019 03:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm modi biopic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक पर विवाद लगातार बढ़ाता जा रहा है। हाल ही शाबाना आजमी ने इस फिल्म के मेकर्स पर गुमराह करने का आरोप लगाया था। उसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त ने बायोपिक के विज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनी समेत दो अन्य को नोटिस भेजा था। और अब कांग्रेस ने इस फिल्म की रिलीज की तारीख पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

2 of 5
modi biopic - फोटो : social media
पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस के नेताओं चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद इस फिल्म का प्रदर्शन आचार संहिता का सीधा उल्लघंन है।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sibbal - फोटो : SELF
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा, 'हमने चुनाव आयोग के सामने पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म का मामला उठाया है। यह फिल्म कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का उद्देश्य पूरी तरह से राजनीतिक है। इस फिल्म के 3 प्रोड्यूसर्स और अभिनेता बीजेपी से संबंधित हैं। फिल्म के निर्देशक वाइब्रेंट गुजरात का हिस्सा हैं। यह फिल्म हर तरीके से चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करती है।'

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं। यह फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होगी। बोमन ईरानी, मनोज जोशी, जरीना वहाब और प्रशांत नारायणन भी इस फिल्म में अहम किरदार अदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
modi biopic
इससे पहले पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर और उपायुक्त महेश ने केबल नेटवर्क एक्ट के तहत फिल्म से संबंधित विज्ञापन के लिए प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनी सहित दो अखबारों को नोटिस भेजा था। सभी से अपना पक्ष रखने के लिए 30 मार्च तक का वक्त दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें