बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोन काम के साथ साथ खूब मस्ती करती हैं। वह अक्सर सेट पर अपने क्रू मेम्बर के साथ मस्ती करती हुए नजर आती हैं। सनी सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियो शेयर करती हैं। लेकिन इस बार सनी लियोनी चोरी करते पकड़ी गई हैं और उनकी ये चोरी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
sunny leone
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी केक चुराती हुई नजर आ रही हैं। सनी ने ये वीडिया अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा है- मैं काम के दौरान जमकर मस्ती करती हूं। इसके बावजूद भी मेरी टीम मुझे केक का एक टुकड़ा भी नहीं देती है। मेरी टीम केक ले जाती हैं और खुद खा जाती हैं। वह मुझे ऑफर तक नहीं देते।
विज्ञापन
3 of 5
sunny leone
इस वीडियो में दिख रहा है कि सनी केक के कई टुकड़े उठाकर अपने बैग में रख रही हैं। लेकिन, सनी पकड़ी जाती हैं। पकड़े जाने पर सनी कहती हैं- उनके साथ काम करने वाले बहुत मेहनत से काम करते हैं। लेकिन, उनके लिए थोड़ा भी केक नहीं रखते हैं।
4 of 5
दुल्हन के अवतार में सनी लियोनी
- फोटो : instagram
बीते दिनों सनी लियोनी ने एक चैट शो में बोलते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त नहीं है। उन्होंने इस चैट शो में बताया था कि फिल्मी दुनिया के लोग सबसे खराब होते हैं। जरूरत के समय में आपके साथ कोई भी नहीं खड़ा नहीं होता है।
सनी ने यह भी कहा था कि कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो किसी ने भी उन्हें सपोर्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए वह कभी निराश भी नहीं होती हैं।