फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने विवेक ओबेरॉय को बताया फ्लॉप हीरो, प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक को लेकर कही ये बात

Thu, 04 Apr 2019 01:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र’ मोदी को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘फ्लॉप आदमी’ के जीवन पर बनी फिल्म में ‘फ्लॉप हीरो’ ने काम किया है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि फिल्म ‘जीरो’ साबित होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala
उन्होंने फिल्म के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ हमने कहा है कि चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए, बाकी बोगस फिल्म है, फ्लॉप हीरो की है, फ्लॉप प्रॉड्यूसर है, और फ्लॉप आदमी पर बनाई गई है और जीरो साबित होगी।’’
विज्ञापन

3 of 5
pm modi biopic
कांग्रेस ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए चुनाव आयोग से मांग कर रखी है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत कर कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को 23 मई यानी लोकसभा के चुनावी नतीजे आने के बाद रिलीज किया जाना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘इस देश में संस्थानों और संस्थाओं समेत चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं के, मंत्रालयों के अधिकारों का कितना और हनन करेंगे?’’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर अंकुश लगाना चाहिए।

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में एक साधारण बालक से प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही लगातार फिल्म की रिलीज का विरोध किया जा रहा है। मनसे ने तो यहां तक कहा था कि वो 'पीएम नरेंद्र मोदी' को रिलीज ही नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। इसमें बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, वहीदा रहमान, मनोज जोशी और बरखा बिष्ट-सेनगुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

इनपुटःभाषा से भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें