फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की उम्र में ही इस 'गंगूबाई' के बन गए थे लाखों फैन, 12 साल में पूरी तरह बदला लुक

Fri, 08 Nov 2019 03:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
saloni - फोटो : social media
टीवी के रियलिटी शो से फेमस होने वाली कॉमेडियन 'गंगूबाई' तो आपको याद ही होगी । 3 साल की उम्र से छोटे पर्दे पर एंट्री करने वाली 'गंगूबाई' का असली नाम सलोनी डैनी है । सलोनी की कॉमिक टाइमिंग का हर कोई कायल था । सलोनी लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं और अब 18 साल की हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Saloni Daini - फोटो : instagram
'गंगूबाई' नाम से मशहूर सलोनी के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। सलोना डैनी ने साल 2007 में 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम' (Comedy Circus Mahasangram) रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Saloni Daini - फोटो : instagram
इस शो में सलोनी ने 'गंगूबाई' के किरदार से लोगों को खूब हंसाया था।  सलोनी सबसे कम उम्र की कॉमेडियन हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सलोनी ने महज 3 साल की उम्र में मराठी सीरियल्स के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। 
 

4 of 6
Saloni Daini with friends - फोटो : instagram
सलोनी का एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुआ था जिसका नाम 'डिज्नी' है। सलोनी का एक और हुनर है जिसने लोगों को उनका मुरीद कर दिया। सलोनी बड़े-बड़े स्टार्स और राजनीति से जुड़े लोगों की मिमिक्री भी करती हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Saloni Daini - फोटो : instagram
'कॉमेडी सर्कस' के अलावा सलोनी शाहरुख खान के साथ 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' शो में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एमटीवी के शो  'बिग एफ सीजन 2' में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saloni Daini - फोटो : instagram
सलोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलोनी बदली हुई नजर आ रही हैं। सलोनी तस्वीरों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि सलोनी घूमने की शौकीन हैं। 

 

पद्म भूषण पुरस्कार लेने से मना करते वक्त सितारा देवी ने कहा था, 'भारत रत्न से कम कुछ नहीं लूंगी'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें