फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: वर्कआउट के दौरान राजू ही नहीं इन सितारों को भी पड़ा दिल का दौरा, एक तो ट्रेडमिल पर रहा था दौड़

Wed, 10 Aug 2022 03:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अबीर गोस्वामी, राजू श्रीवास्तव, पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को तबीयत ठीक नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिम में वर्कआउट करने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है, वहीं अब उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी सितारे को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा हो। पहले भी कई सितारों के साथ ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत राजकुमार
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई थी और 46 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन के हर कोई हैरान रह गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
अबीर गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
अबीर गोस्वामी
टीवी और फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाने वाली अबीर गोस्वामी को भी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था। 2013 में 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अबीर ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’, ‘कुसुम’ जैसे टीवी शो और ‘लक्ष्य’ और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला
‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को भी हार्ट अटैक आया था। हालांकि सिद्थार्थ वर्कआउट नहीं कर रहे थे, लेकिन सब इस बात से हैरान थे कि खुद की फिटनेस पर इतना ध्यान देने वाले सिद्धार्थ के साथ ऐसा कैसे हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इंदर कुमार
बॉलीवड के मशहूर अभिनेता इंदर कुमार की गिनती फिट एक्टरों में की जाती थी। लेकिन 2017 में उन्हें भी दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। उस वक्त वह 44 साल के थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें