मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना बोले, आप पढ़ी-लिखी हैं?
रतना पाठक शाह के इस बयान पर मुकेश खन्ना भड़क गए हैं। वह कहते हैं, “आप क्या समझती हैं, आप पढ़ी--लिखी हैं? आपको पता है, पढ़ी--लिखीं औरतें छोड़िए, गांव की औरतें छोड़िए, अनपढ़ औरतें छोड़िए, बड़े--बड़े घरों की औरतें तक करवाचौथ रखने में गर्व महसूस करती हैं। इस खूबसूरत त्योहार को आप अंधविश्वास कहती हो! चलिए अंधविश्वास ही सही। लेकिन यदि पत्नी अंधविश्वास में रहकर भी अपनी पति के सुख के लिए, अपने पति की जिंदगी के लिए अगर एक दिन का व्रत रखती है और चंद्रमा को देखने के बाद अपने व्रत को पूर्ण करती है तो इससे ज्यादा खूबसूरत बात और क्या हो सकती है?”