‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को तबीयत ठीक नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिम में वर्कआउट करने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है, वहीं अब उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी सितारे को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा हो। पहले भी कई सितारों के साथ ऐसा हो चुका है।