फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लिम होने के चक्कर में जान गवां बैठा था ये कॉमेडियन, फिल्म 'गदर' में सनी देओल संग मचाई थी धूम

Tue, 20 Mar 2018 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vivek Shauq
बॉलीवुड में लीड एक्टर ही फिल्मों के सूत्रधार नहीं होते बल्कि हास्य अभिनेता भी अपनी कॉमेडी से फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पैसा बटोरनें में मददगार रहे हैं। कॉमेडी का दायरा आज इतना बढ़ गया है कि उसे एक प्रोफेशन के तौर पर देखा जाता है लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड का एक मशहूर कॉमेडियन जो कि खुद को फिल्मों में स्लिम दिखाने के चक्कर में जान गवां बैठा। आइए जानते हैं उनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Vivek Shauq
दरअसल, यह कॉमेडियन चाहता था कि पर्दे पर वह हीरो की तरह हैंडसम और स्लिम फिट दिखे। इसके लिए उसने खुद को बदलने की कड़ी मेहनत भी की लेकिन स्लिम होने के चक्कर में उनकी जान चली जाएगी ऐसा इस एक्टर ने कभी सोचा भी नहीं होगा। इस एक्टर की मौत महज 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
Vivek Shauq
हम बात कर रहे हैं जाने-माने हास्य अभिनेता विवेक शौक की। जी हां वही विवेक जिन्हें आपने जसपाल भट्टी के 90 के दशक के कॉमेडी शो 'फ्लॉप शो' में देखा था। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और सटीक कॉमिक टाइमिंग से लोगों को बहुत हंसाया था लेकिन एक जरा सी गलती ने उनकी जान ले ली।

4 of 6
Vivek Shauq
इतना ही नहीं सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर' में अपनी कॉमेडी से विवेक ने सबका दिल जीत लिया था। सिनेमा जगत में यह फिल्म बड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। आपको बता दें कि विवेक को कई पंजाबी फिल्मों में भी देखा गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Vivek Shauq
दरअसल, विवेक भी चाहते थे कि वह हीरो की तरह स्लिम फिट नजर आएं। वह अपना वजन घटाने की अटल जिद पर ऐसे अड़ गए कि वह 3 जनवरी 2011 को वजन घटाने का ऑपरेशन (लिपोसक्शन सर्जरी) कराने ठाणे के एक नर्सिंग होम गए लेकिन सर्जरी के दो घंटे बाद ही पता चल गया कि उनकी हालत बहुत ही ज्यादा बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vivek Shauq
तीन दिल के दौरे पड़ने के बाद विवेक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कार्डियोलॉजिस्ट ने विवेक की मौत के बाद बताया-, 'उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था, उन्हें तीन इमरजेंसी शॉक भी दिए गए थे। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जी रहे थे लेकिन कोमा में चले गए।' वहीं, सात दिन बाद यानी 10 जनवरी 2011 को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें