फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई फिल्मों की दस्तक से पहले क्या रहा ‘कॉकटेल 2’ का हाल? ‘मां इंटी बंगारम’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने की कितनी कमाई

Fri, 26 Jun 2026 08:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: शुक्रवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हुई, इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज साफ नजर आ रहा है। क्या इस फिल्म के आने से पहले गुरुवार को पुरानी फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा? जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में। 
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के अलावा साउथ की कुछ बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को थिएटर में 7 दिन हो चुके हैं। वहीं सामंथा की साउथ फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी एक हफ्ते से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। वहीं ‘पेद्दी’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी फिल्में भी कलेक्शन की दौड़ में शामिल हैं। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 
 

विज्ञापन

2 of 5
'कॉकटेल 2' में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

कॉकटेल 2 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि बुधवार को इसका कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये था। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 70.40 करोड़ रुपये हो चुकी है इस फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया
मां इंटी बंगारम
साउथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ में लीड रोल में सामंथा हैं। इसमें उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया है। फिल्म ने सातवें दिन 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि छठे दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.85 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म के डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी हैं। 

4 of 5
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : सोशल मीडिया
मैं वापस आऊंगा 
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 14वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 13वें दिन 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 34.75 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पेद्दी
22 दिन पहले रामचरण अभिनीत साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म अब भी बढ़िया कलेक्शन कर रही है। 22वें दिन इसने 96 लाख रुपये कमाए थे। वहीं 21वें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की थी। रामचरण की फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 237.40 करोड़ रुपये हो चुकी है। बुची बाबू सना निर्देशित इस साउथ फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स भी नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें