फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citadel India: लीक हुई 'सिटाडेल' की BTS तस्वीरें देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें, शूटिंग में व्यस्त दिखे सामंथा-वरुण

Tue, 11 Apr 2023 05:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
इस समय चारों तरफ प्रियंका चोपड़ा की एक्शन एंटरटेनर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के लिए दर्शकों के दिलों में बेसब्री देखी जा रही है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे ही सभी के लिए इंतजार करना मुश्किल होता जा रहा है। जहां एक तरफ प्रियंका की सीरीज के लिए लोगों के बीच एक्साइटमेंट है, वहीं दूसरी तरफ इसके भारतीय वर्जन के लिए भी सभी बेकरार हैं। वरुण धवन और सामंथा स्टारर इस आगामी वेब सीरीज के लिए खुद प्रियंका भी अपनी उत्सुकता के बारे में बता चुकी हैं। फैंस के दिलों में इसके लिए काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है और अब उन्हीं फैंस के लिए एक सरप्राइज है। दरअसल, 'सिटाडेल' के सेट से वरुण और सामंथा की कुछ बीटीएस तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन , सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और सामंथा के फैंस 'सिटाडेल' के भारतीय स्पिन-ऑफ में दोनों सितारों को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। जहां एक तरफ सामंथा अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में बिजी हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री, वरुण धवन के साथ इस सीरीज की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फैंस सीरीज के एलान के बाद से ही दोनों को पहली बार साथ काम करते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर कुछ लीक हो गया है, जिसने सभी की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज की शूटिंग से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
Adhyayan Suman: अध्ययन सुमन का बॉलीवुड को लेकर खुलासा, बोले- पिता से बदले लेने के लिए फिल्मों से किया बाहर
विज्ञापन

3 of 5
सिटाडेल - फोटो : social media
सामंथा और वरुण धवन मुंबई में सीरीज 'सीटाडेल' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। जैसे-जैसे शेड्यूल चल रहा है, वैसे-वैसे फैंस की धड़कनें और तेज होती जा रही हैं और इन्हीं को बढ़ाने का काम शूटिंग से वायरल हुईं दो तस्वीरों ने भी किया है। वायरल होती इन तस्वीरों में सामंथा और वरुण धवन को देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है मानों आसपास बहुत सारे लोगों से घिरे दोनों कलाकार किसी सीन की शूटिंग करने की तैयारी कर रहे हों।  

4 of 5
सिटाडेल - फोटो : social media
तस्वीरों में सामंथा काली जींस के साथ नीले रंग की कैजुअल शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं, वहीं वरुण ने काली जींस के साथ हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। क्रू मेंबर्स को पूरे शूट एरिया में चारों ओर कैमरों को सेट करते देखा जा सकता है। वायरल तस्वीरों ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है क्योंकि वे दोनों सितारों को स्क्रीन पर एक साथ जल्द से जल्द देखने के लिए बेकरार हैं। फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टारकास्ट को मिली इतनी फीस, कैमियो रोल के लिए राम चरण ने ली इतनी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी  इंडियन 'सिटाडेल' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। कुछ दिनों अभिनेत्री ने इसके हिंदी संस्करण के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह रीमेक के लिए वरुण और सामंथा को कोई सलाह या कोई सुझाव देना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें कोई सलाह दे सकती हूं। वे दोनों बेहतरीन स्टार्स हैं, मैं कुछ नहीं कह सकती। 'मैं हाल ही में वरुण से मिली और वह मुझे बता रहे थे कि शूटिंग कैसी चल रही है, यह कितना रोमांचक है। हम उस पर चर्चा कर रहे थे, और जब आप देखना शुरू करेंगे तो आपको पता चलेगा कि शो वास्तव में कितना मजेदार है। मैं इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें