शेखर सुमन-अध्ययन सुमन
- फोटो : social media
अध्ययन सुमन ने किया खुलासा
दरअसल, बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में चल रहे है भेदभाव के खुलासे के बाद लगातार एक्टर खुलकर सामने आ रहे हैं और अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर बात कर रहे हैं। इसी बीच अध्ययन सुमन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया है कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि पिता शेखर सुमन ने अपने बेहतरीन चैट शो मूवर्स एंड शेकर्स में कई ऐसी बातें कही थीं, जिससे लोगों को काफी कुछ बुरा लगा था। अध्ययन ने बताया कि यह बदले का परिणाम हो सकता है, जो लोग मेरे पिता शेखर सुमन से ले रहे हैं।