इस साल की बहुचर्चित वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' कल यानी 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को देखने के लिए वरुण धवन और सामंथा के प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। 'सिटाडेल हनी बनी' में सामंथा ने अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण किरदार बताया था, इसी के बाद से सामंथा के प्रशंसक भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सिटाडेल: हनी बनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
कल ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
'सिटाडेल हनी बनी' कल 7 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर से 90 के दशक की रोमांचक और दिलचस्प स्पाई थ्रिलर की झलक नजर आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। वरुण और सामंथा फिल्म में जासूस का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सिटाडेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
शानदार रहा ट्रेलर
फिल्म सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर काफी शानदार रहा। इस फिल्म को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और कॉमेडी को पसंद किया जा रहा है। फिल्म में वरुण और सामंथा के बीच रोमांस के साथ ही नफरत भी देखने को मिलेगी। फिल्म की पूरी कहानी जानने और सामंथा के एक्शन को देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
4 of 5
'सिटाडेल'
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
ये हैं फिल्म के कलाकार
फिल्म में केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और कश्वी मजूमदार भी सीरीज में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज को लेकर दर्शकों को दोनों अभिनेताओं से उम्मीदें हैं।
राज एंड डीके ने किया निर्देशन
सिटाडेल हनी बनी के इवेंट में सीरीज के निर्देशक राज एंड डीके हैं। सिटाडेल की बात करें तो यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। इसे सीता आर मेनन ने राज और डीके के साथ मिलकर लिखा है। इसका निर्माण डी 2 आर फिल्म्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियो की ओर से किया गया है। रूसो ब्रदर्स इसके कार्यकारी निर्माताओं में से एक हैं। यह शो 7 नवंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है।