चुपके चुपके
- फोटो : एक्स: @BombayBasanti
बंगाली फिल्म की रीमेक है फिल्म
'चुपके चुपके' एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जो न सिर्फ हंसी का खजाना है, बल्कि रिश्तों की गहराई को भी पेश करती है। यह फिल्म बांग्ला फिल्म 'छद्मबेशी' का रीमेक है, जिसे उषा किरण और सत्येन बोस ने बनाया था। हिंदी में इसे मशहूर निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने खास अंदाज में पेश किया। फिल्म की कहानी डॉ. परिमल त्रिपाठी (धर्मेंद्र) और उनकी पत्नी सुलेखा (शर्मिला टैगोर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुलेखा के जीजा राघवेंद्र शर्मा (ओम प्रकाश) को एक मजेदार सबक सिखाने के लिए नकली पहचान का खेल खेलते हैं। इस खेल में प्रोफेसर सुकुमार सिन्हा (अमिताभ बच्चन) और वसुधा (जया बच्चन) जैसे किरदार भी शामिल होते हैं, जो कहानी को और मजेदार बनाते हैं।