फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman: ओटीटी पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में देखिए राम भक्त हनुमान की लीला, चमत्कार देख आप भी कहेंगे जय श्री राम

Fri, 11 Apr 2025 08:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Legend Of Hanuman S6: द लीजेंड्स ऑफ हनुमान का सीजन 6 आज 11 अप्रैल को रिलीज किया गया है। यह एक एनिमेटेड सीरीज है। इसके अलावा आप ओटीटी पर मौजूद राम भक्त हनुमान की फिल्मों से लेकर एनिमेडेट सीरीज भी देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
द लीजेंड ऑफ हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
हनुमान जयंती 12 अप्रैल को है। इस खास दिन पर आप भगवान हनुमान के बारे में और जानना चाहते हैं तो OTT प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। इनमें एनिमेशन शो भी हैं और कुछ पुरानी फिल्में भी, साथ ही नई रिलीज भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstar
हनुमान
हनुमान एक एनिमेटेड फिल्म है, जो 2005 में रिलीज हुई थी। इसे वीजी समंत ने बनाया था। यह भारत की पहली लंबी एनिमेटेड फिल्म थी, जो सिनेमाघरों में रिलीज की गई। बच्चों और युवाओं को यह बहुत पसंद आई थी। इसने भारत में एनिमेशन को भी बढ़ावा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
रिटर्न ऑफ हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
रिटर्न ऑफ हनुमान
2007 में आई रिटर्न ऑफ हनुमान एक और एनिमेटेड फिल्म थी। इसे मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बनाया। इसमें ग्लोबल वॉर्मिंग की कहानी दिखाई गई थी, जो बच्चों को खूब पसंद आई।
 

4 of 6
महाबली हनुमान - फोटो : adobe stock
महाबली हनुमान
1981 में रिलीज हुई फिल्म महाबली हनुमान में राकेश पांडे और कविता किरण जैसे कलाकार थे। इसे बाबूभाई मिस्त्री ने डायरेक्ट किया। फिल्म में दिखाया गया कि अंजनी ने शिव जी से पुत्र मांगा और फिर हनुमान का जन्म हुआ। बचपन में उन्होंने सूरज को फल समझकर निगलने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें श्राप मिला और वो अपनी ताकत भूल गए। यह फिल्म उनके बचपन की शरारतों को दर्शाती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
संकटमोचन महाबली हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
संकटमोचन महाबली हनुमान
सोनी लिव पर उपलब्ध संकटमोचन महाबली हनुमान में हनुमान जी के बचपन की शरारतें और उनकी ताकत की कहानियां हैं। इसे हनुमान जयंती पर देखना ना भूले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनु मान - फोटो : अमर उजाला
हनु मान
इस साल साउथ के एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मान' रिलीज हुई। हनु मान इतनी शानदार है कि इसे देखकर आप मार्वल के सुपरहीरोज को भी भूल जाएंगे। तो आज हनुमान जयंती पर इन फिल्मों और शो को देखने का प्लान बनाइए। भगवान हनुमान की लीलाओं को जानने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें:
ऑफिस ब्वॉय से डायरेक्टर तक का सफर, 'जहर' के सेट पर मिला सच्चा प्यार, मोहित सूरी के बारे में छह दिलचस्प किस्से..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें