साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं। इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों का हाल बेहाल रहा है। वहीं, अब कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रणबीर कूपर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र लेकर आ रहे हैं, तो अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की गुडबाय भी जल्द आने वाली है। इसी तरह बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयरा हैं। सभी फिल्मों के ट्रेलर भी रिलीज हो गए, जिनमें से कुछ को दर्शकों का बढ़िया रिपस्पांस मिल रहा है, तो कुछ उन्हें ठीक-ठाक ही लगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म दर्शकों तक टिकट खिड़की तक खींचने में सफल हो सकती हैं।