हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : twitter
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र
अपने जमाने में हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की जोड़ी जबरदस्त हिट रही। दोनों ने सबसे पहले वर्ष 1970 में 'तुम हसीन मैं जवां' में काम किया। यहां दोनों की नैना मिले और जिंदगी बदल गई। इसके अलावा दोनों 'शोले','नया जमाना', 'राजा रानी', 'सीता और गीता', 'पत्थर और पायल', 'दोस्त', 'चरस जुगनू', 'आजाद' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 1980 में विवाह किया। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, हेमा मालिनी से उन्होंने दूसरा विवाह किया।