सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'गदर 2' से पहले सनी देओल इस फिल्म में अपना एक्शन अवतार दिखा रहे हैं। सनी देओल और दुलकर सलमान के साथ इस फिल्म में पूजा भट्ट भी हैं। चुप एक साइकोथ्रिलर क्राइम फिल्म है, जिसे मशहूर डायरेक्टर आर बाल्की ने निर्देशित किया है। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी ये फिल्म कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी इस बात की भी जानकारी सामने आ चुकी है। अब दर्शक बहुत जल्द इस फिल्म को घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे।