चंकी पांडे
- फोटो : Instagram
बच्चे की बात से टूटा था दिल
चंकी पांडे ने एक शो पर बताया कि कैसे एक बच्चे के कमेंट ने उनका दिल तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ी घटना जो मेरे साथ हुई थी वो ये थी कि मैं जब एक शादी में गया तो वहां मुझे एक बच्चा मिला। वो बच्चा मेरे पास आया और उसने मुझसे कहा, ‘अंकल –अंकल सुना है तुम हीरो थे एक जमाने में, आपका नाम क्या है’। चंकी पांडे ने कहा बच्चे की इस बात को सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ था। बच्चे को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘बेटा तू जा और तेरी मम्मी को पूछ मेरा नाम क्या है, उन्हें जरूर पता होगा’।