अभिनेत्री चुम दरांग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह यहां अपनी जिंदगी से जुड़ी कई पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी फिटनेस दिखाई है। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
2 of 5
चुम दरांग
- फोटो : इंस्टाग्राम@chum_darang
चुम दरांग की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने दौड़ते हुए और योग करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। यही नहीं उन्होंने समुद्र के किनारे पोज दिए हैं। तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने एक कैप्शन भी लिखा है।
शानदार है कैप्शन
चुम दरांग ने अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'लगातार किसी काम को करते रहना बहुत मुश्किल है। मगर अनुशासन से ही अच्छा नतीजा सामने आता है। प्रेरणा का इंतजार न करें। बस काम शुरू करें।' अभिनेत्री की तस्वीरों को फैंस लाइक कर रहे हैं। हालांकि उनकी पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट नजर नहीं आ रहे हैं।
4 of 5
चुम दरांग
- फोटो : इंस्टाग्राम@chum_darang
कौन हैं चुम दरांग?
चुम दरांग एक अभिनेत्री होने के साथ एक मॉडल, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और ब्यूटी पेजेंट विजेता हैं। वह बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें 2010 में मिस AAPSU का ताज पहनाया गया था। उन्होंने मिस अर्थ इंडिया 2016 और मिस एशिया वर्ल्ड 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
चुम दरांग की शो और फिल्में
अभिनेत्री ने 2020 में 'पाताल लोक' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
साल 2024 में वह 'बिग बॉस 18' में भाग लिया और शो की चौथी रनर-अप रहीं।
साल 2022 में उन्होंने फिल्म 'बधाई दो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
इसी साल वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी नजर आईं।