फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: क्या पहले दिन 'मिर्जापुर द मूवी' ने बिगाड़ा 'हनुमान अंश' का कलेक्शन? ओपनिंग डे पर कर डाली इतनी कमाई

Sat, 05 Sep 2026 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने पहले दिन सिनेमाघरों में दम दिखाया है। 'हनुमान अंश' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 'इरुमुडी' को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। वहीं 'टॉक्सिक' के कलेक्शन में दूसरे हफ्ते में काफी गिरावट आई है।  
 
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान अंश, टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला
काफी इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। यह उत्साह सिनेमाघरों में देखने को मिला है। पहले दिन फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है। वहीं 'हनुमान अंश' ने एक बार फिर कमाल किया है। इसने 'टॉक्सिक' को बहुत पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को 'इरुमुडी' के कलेक्शन में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का पहले दिन का कलेक्शन
  • 'मिर्जापुर द मूवी' जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हुई।
  • फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी क्रेज था, जो बॉक्स ऑफिस पर नजर आया। 
  • इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन अहम किरदारों में हैं।
  • फिल्म में एक बार फिर सीरीज की पुरानी कास्ट नजर आई है।
  • पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' ने फिर चौंकाया
  • फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है।
  • शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही, बाद में उछाल आया।
  • 28वें दिन इसने 11 करोड़ रुपये की कमाई थी।
  • 29वें दिन इसने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
'टॉक्सिक' की घटी कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है। पहले दिन इस फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की। नौवें दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 241.05 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
150 करोड़ पार ‘इरुमुडी’
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कमाई शुरुआत से ही अच्छी रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी सिनेमाघरों तक खींच रही है। चौदहवें दिन इस फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपये कमाए थे। पंद्रहवें दिन इसकी कमाई बढ़ी और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 154.40 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें