फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन करने जा रहे कोरियोग्राफर पुनीत पाठक मंगेतर संग शादी, तारीख का किया ऐलान

Wed, 09 Dec 2020 05:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुनीत पाठक, निधि मुनी सिंह - फोटो : Instagram
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई दिनों से शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। पहले नेहा कक्कड़, फिर काजल अग्रवाल, सना खान, आदित्य नारायण की शादी से फैंस काफी खुश नजर आए। वहीं कई सितारे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस लिस्ट में अब कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का नाम भी जुड़ गया है। पुनीत ने खुद अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
पुनीत पाठक, निधि - फोटो : Insta: punitjpathakofficial
पुनीत पाठक ने इसी साल अगस्त में लॉकडाउन के दौरान सगाई कर फैंस को सरप्राइज दिया था। पुनीत और निधि की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब पुनीत ने खुद अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। पुनीत ने इशारों- ही इशारों में बता दिया है कि वो दो दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पुनीत पाठक, निधि - फोटो : Insta: punitjpathakofficial
दरअसल हाल ही में पुनीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इसका ऐलान किया है। पुनीत ने एक तस्वीर साझा की है जिस पर तारीख लिखी है, '11/12/2020'। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में पुनीत ने लिखा है, 'एक डेट जो हमारे साथ हमेशा रहेगी, एक तारीख जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी, 11/12/2020 को हमारी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है, तुम्हारी, मेरी और हमारी कहानियों का एक खूबसूरत चैप्टर।'

4 of 5
पुनीत पाठक, निधि - फोटो : Twitter- @MehwishHayat
पुनीत के अलावा उनकी मंगेतर निधि मुनी ने भी इस तारीख को शेयर किया है। निधि ने भी एक तस्वीर साझा की है जिसमें तारीख लिखी है '11/12/20'। इस तारीख के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, '11.12.2020 सात जन्मों की ये पहली तारीख है, पुनीत।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरियोग्राफर पुनीत पाठक - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि कोरियोग्राफर पुनीत पाठक अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। पुनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के विनर रह चुके है। उन्होंने ABCD, नवाबजादे, जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वो डांस रियलिटी शो को जज भी करते हैं।

पढ़ें: जब सारा अली खान के फैशन सेंस पर लोगों ने खड़े कर दिए थे सवाल, बोले- 'रजाई क्यों पहन ली'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें