फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yami: 'कभी महज स्क्रिप्ट की तलाश...आज सिर्फ अच्छी स्टोरी पर करती हैं विचार...', कुछ ऐसा है यामी का नया प्लान

Tue, 11 Apr 2023 11:10 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। साथ ही आज के समय में खुद में आए बदलाव को लेकर बेबाकी से जवाब देती नजर आई हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। हालांकि, एक्ट्रेस की यह सक्सेसफुल जर्नी काफी संघर्षों भरी रही है। इसी को लेकर यामी का मानना है कि जीवन में कुछ भी करने के लिए व्यक्ति को खुद पर विश्वास होना चाहिए और किसी भी डर के आगे झुकना नहीं चाहिए। यामी कहती हैं कि काम के मोर्चे पर बैकग्राउंड से आ रही शोर को म्यूट पर डाल देना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम ने साल 2012 में शूजीत सरकार की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'विक्की डोनर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। हिट और मिस के बीच जूझती हुई यामी को उनकी मेहनत का फल साल 2019 में मिला। इस साल उनकी फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली, साथ ही इसका बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा दिखा। तब से अब तक यामी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम ने 'ए थर्सडे', दसवीं, लॉस्ट जैसी मूवीज में काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स थ्रिलर 'चोर निकल के भागा' में बेहतरीन काम के लिए तारीफें बटोरती देखी गईं। वहीं, अब यामी ने इतने सालों में अपने करियर में आए बदलाव को लेकर बातचीत की है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'छह से सात साल पहले, मैं एक स्क्रिप्ट की तलाश में थी और अब मैं एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हूं, यही अंतर है।'

Bhumika Chawla: 'तेरे नाम' के दौरान भूमिका चावला से हुई थी बड़ी चूक, सलमान खान को 'भाई' बोलने का आज पछतावा

4 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने अपनी बात को साफ करते हुए आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं उस समय एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश नहीं कर रही थी, लेकिन मैं इससे पहले काम की तलाश में थी। 2019 के लिए धन्यवाद, मेरी दो फिल्मों, उरी और बाला ने मेरे करियर को अच्छा मोड़ दिया। मुझे अपनी पसंद को आवाज देने के लिए एक नया मंच दिया, जिस तरह की फिल्मों से मैं जुड़ना चाहती हूं। उस रास्ते पर अपनी यात्रा को फिर से शुरू करना आज मुझमें सबसे बड़ा अंतर है।'

Samantha Ruth Prabhu: नागा संग तलाक के सवाल पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ नहीं भूलना चाहती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम ने अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' की सफलता को एन्जॉय नहीं किया था। इसको लेकर अब एक्ट्रेस ने कहा, 'उस दौर से जुड़ी मेरी कुछ अच्छी यादें हैं। उनमें से एक यह है कि मैंने अपनी पहली फिल्म की सफलता का आनंद नहीं लिया, क्योंकि जिस क्षण यह हुआ, एक अरब सवाल थे। आपके पास आपकी टीम है, इसलिए वे आते हैं, ढेरों रिएक्शन, काफी सलाह। उनका मतलब आपके लिए अच्छा है, लेकिन बैकग्राउंड में काफी आवाजें होती हैं। इसे आपको म्यूट कर सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें