जिमी शेरगिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'चूना' में आपका जो किरदार है, वह कहीं न कहीं तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर' के आदित्य प्रताप सिंह से मिलता जुलता है, इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
अगर कहानी के हिसाब से देखे तो 'चूना' और 'साहब, बीवी और गैंगस्टर' में कोई समानता नहीं है। और, न ही इस सीरीज के शुक्ला का किरदार ही साहब से मिलता जुलता है। हां, बॉडी लैंग्वेज में थोड़ी सी समानता जरूर हो सकती है क्योंकि साहब की तरह शुक्ला का किरदार भी दबंग है। मैं यह नहीं कहता कि जिस तरह की 'चूना' की कहानी है, उस तरह की कहानी पर कोई फिल्म या फिर सीरीज नहीं आई है, लेकिन इस सीरीज का प्रस्तुतिकरण काफी अलग है।