फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया ने साझा किया जया-शबाना आजमी के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- शॉट्स के बीच उन्हें देखा करती

Wed, 19 Jul 2023 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-जया बच्चन-शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इन दोनों सितारों के अलावा फिल्म में शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम रोल में नजर आएंगे। हाल ही में रणवीर-आलिया ने इन दिग्गज हस्तियों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नए-पुराने सितारों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए जहां दर्शक उत्साहित हैं तो वहीं दिग्गज कलाकारों के साथ काम करते हुए रणवीर और आलिया की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने अपनी इस खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने कहा, 'धर्मेंद्र सर के साथ स्क्रीन साझा करना शानदार अनुभव रहा। मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं और उनके साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है'।
Rajesh Khanna: आखिरी दिनों में काका ने 'आनंद' की तरह जीना कर दिया था शुरू, जिगरी दोस्त ने किया खुलासा

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, 'मैं हमेशा शॉट्स के बीच में दिग्गज शबाना मैम और जया मैम को देखती रहती थी। मैं देखती थी कि खुद को वे स्क्रीन पर किस तरह इतनी खूबसूरती से पेश करती हैं। मैं इन खूबसूरत कलाकारों के साथ काम करके बेहद खुश हूं'।
Aamir Ali: 'द ट्रायल' में इंटीमेट सीन देते हुए क्यों झिझक रहे थे आमिर अली, एक्टर ने किया वजह का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पंजाबी शख्स रॉकी और उसकी बंगाली पत्रकार दोस्त रानी पर आधारित है। दोनों के बीच काफी अंतर होने के बाद भी इन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। परिवार का विरोध झेलने के बाद दोनों शादी करने से पहले तीन महीने तक एक-दूसरे के परिवार के साथ रहने का फैसला करते हैं। इसके बाद क्या होता है, यह फिल्म में देखा जा सकेगा। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Kajol: 'तुम्हें तुम्हारी जैसी बेटी मिले...,' जानें काजोल के ऐसा कहने पर कैसा था नीसा देवगन का रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें