चित्रांगदा सिंह
- फोटो : Instagram
चित्रांगदा मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं। इनका जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। चित्रांगदा फिल्मी दुनिया में कैसे आईं, इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल, इसका श्रेय कॉलेज की रैगिंग को जाता है, जिसने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए। एक बातचीत के दौरान खुद चित्रांगदा ने यह बात साझा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। चित्रांगदा सिंह ने बताया था, 'मेरी मॉडलिंग की यात्रा कॉलेज में मेरे पहले वर्ष के दौरान एक रैगिंग सेशन से शुरू हुई थी। हमें सलवार कमीज को उल्टा पहनने के लिए कहा गया, बालों में तेल लगा था, और बाल्टी में किताबें और हमसे रैम्प वॉक करने को कहा गया। आधिकारिक तौर पर यह मेरा पहला मॉडलिंग ऑडिशन था। जाहिर है मैंने बहुत अच्छा किया, और फिर कॉलेज फैशन टीम का हिस्सा बन गई।' इसके बाद यहीं से चित्रांगदा मॉडलिंग करने लगी थीं।