फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका में कंगना की एक्टिंग से इंप्रेस हुआ साउथ का ये स्टार, दूसरी बार टीम के साथ पहुंचा थियेटर

Wed, 30 Jan 2019 11:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
तमाम विवादों के बावजूद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' (manikarnika) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों को तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि बॉलीवुड और टॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स फिल्म में कंगना की तारीफ कर रहे हैं। सभी का कहना है कि झांसी की रानी का किरदार कंगना से बेहतर कोई और नहीं निभा सकता था।
विज्ञापन

2 of 5
प्रजा राज्यम पार्टी
कंगना का असर बॉलीवुड में ही नहीं टॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। तभी तो साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी दूसरी बार कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' देखने पहुंचे। जीहां कंगना ने अपनी एक्टिंग से सुपरस्टार चिरंजीवी को भी प्रभावित कर दिया है। तेलगु सिनेमा के मुताबिक चिरंजीवी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' की रिलीज से पहले अपनी टीम को कंगना की ये फिल्म दिखाना चाहते थे इसलिए वह महेश बाबू के थियेटर में फिल्म की पूरी टीम लेकर 'मणिकर्णिका' देखने पहुंचे। चिरंजीवी ने ये फिल्म दूसरी बार देखी।
विज्ञापन

3 of 5
manikarnika
दरअसल चिरंजीवी अपनी टीम को मणिकर्णिका के जरिए ये दिखाना चाहते थे कि पीरियड फिल्मों की शूटिंग किस तरह होती है। वो ये देखना चाहते थे कि एक ही तरह की फिल्मों के कथानक में किस तरह की समानता हो सकती है। बता दें चिरंजीवी (Chiranjeevi) जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) में नजर आने वाले हैं।

4 of 5
Sye Raa Narasimha Reddy
चिरंजीवी की पीरियड ड्रामा ‘सेरा नरसिम्हा रेड्डी’ बड़े बजट के साथ इस साल बिग स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। कुछ महीने पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साय रा नरसिम्हा रेड्डी
फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' भारत के ऐसे पहले बागी की कहानी है जिसने अंग्रेजी शासन के छक्के छुड़ा दिए थे। कहा जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति हुई थी उसके दस साल पहले नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें