हमारे अभिनेता अपने पात्रों के माध्यम से बहुत सारी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं। हर किसी का दिल देश भक्ति की भावनाओं से भर जाता है, जब वह एक वास्तविक जीवन के नायक का किरदार निभाते हैं।
भारत 26 जनवरी, 2022 को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में आज हम आपको साउथ की ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने देशवासियों को अपने देश के इतिहास से रूबरू कराया है।