कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का 7 जून को निधन हो गया। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे लीं, वो 39 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जाएगा। चिरंजीवी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही चिरंजीवी सर्जा और एक्ट्रेस मेघना राज की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।