फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHINGARI STAR: देश के कोने कोने में शुरू हुई हुनरबाजों की खोज, जीतने वाले को घर बैठे मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Wed, 12 Jan 2022 03:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chingari creators - फोटो : सोशल मीडिया
डिजिटल दुनिया में दिन रात रहने वालों से सामान बनवाकर उन्हीं को दिखाने और फिर उसी से पैसा कमाकर उन्हीं पर लुटाने का काम इन दिनों धड़ल्ले से हो रहा है। खाली बैठे लोग रील्स, शॉर्ट वीडियोज और तमाम तरह का दूसरा कॉन्टेंट बनाकर अपना और अपने दोस्तों का मनोरंजन कर रहे हैं। जिनके फॉलोअर्स ज्यादा हैं वह इन वीडियो में दूसरों के प्रोडक्ट दिखाकर खूब कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन डिजिटल दुनिया के यूजर्स को अपनी तरफ खींचने का सबसे बड़ा चारा फेंका है शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी ने। चिंगारी नए साल में नया डिजिटल स्टार तलाश रहा है। चिंगारी स्टार बनने वाले विजेता के लिए ऐप ने एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Chingari creators - फोटो : सोशल मीडिया
चीन के शॉर्ट वीडियो एप टिक टॉक पर रोक लगने के बाद अस्तित्व में आया देसी शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी इन दिनों दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। हिंदी सिनेमा से लेकर दूसरी भाषाओं के भी तमाम सितारे इस वीडियो ऐप का दिन रात प्रचार कर रहे हैं। और, अब इस ऐप ने 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक एक कॉन्टेस्ट का एलान कर दिया है। कॉन्टेस्ट का मुख्य उद्देश्य यही है कि देश भर से इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में सबसे हुनरमंद की पहचान की जाए और उन्हें चिंगारी स्टार के तौर पर साल भर इस ऐप पर प्रचारित किया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
Chingari creators - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक इस पूरी प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि दो करोड़ रुपये रखी गई है। इसमें से एक करोड़ रुपये उस रचयिता को मिलेंगे जो सबसे बेहतरीन वीडियो कॉन्टेंट बनाकर ये प्रतियोगिता जीतेगा। बाकी बचे एक करोड़ रुपये सांत्वना पुरस्कारों के रूप में अलग अलग कैटेगीर में बांटे जाएंगे। देश के छोटे शहरों और कस्बों में इंटरनेट की लगातार बढ़ती पहुंच ने डिजिटल मनोरंजन कंपनियों को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया। इन कंपनियों का ध्यान अब मेट्रो शहरों से हटकर उन शहरों व कस्बों की तरफ ज्यादा है जहां लोगों के पास अब भी दिन में काफी वक्त मोबाइल पर बिताने को है।

4 of 5
Chingari creators - फोटो : सोशल मीडिया
और, इन विजेताओं का चयन करन के लिए भी एप ने एक अतरंगी सी स्कीम निकाली है। इसके तहत इस ऐप पर रोज एक घंटा वीडियो देखने वाले पांच सौ यूजर्स को पांच पांच सौ रुपये इनाम मिलेंगे। ऐसे करीब पांच हजार यूजर्स चुने जाएंगे। इनमें से भी हजार हजार यूजर्स को ये इनाम तीसरे हफ्ते तक हर हफ्ते के आखिर में मिलता रहेगा। बाकी बचे दो हजार यूजर्स को ये इनाम प्रतियोगिता के समापन के साथ मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chingari creators - फोटो : सोशल मीडिया
ऐप संचालकों के मुताबिक इस पूरी प्रतियोगिता का उद्देश्य देसी हुनरबाजों से ताजगी भरा कॉन्टेन्स बनवाना है। इसके लिए कोई लातूर में बैठा कलाकार एक लंबा मोनोलॉग बना सकता है या फिर कि भिलाई में बैठा कोई नवोदित कवि अपनी कविता अपलोड कर सकता है। मेवाड़ के राजस्थानी व्यंजनों के वीडियो से लेकर ओडिशा से किसी उड़िया नृत्य की झलक सब कुछ यहां अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें