आज 14 नवंबर है और पूरे देश में आज का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस होता और उनके जन्मदिन के दिन को चिल्ड्रेंस डे के रूप में घोषित किया गया था। बचपन के दिन हर किसी के लिए खास होते हैं। वैसे बेफिक्री, ख्याली दिमाग, शैतानी, दोस्ती, झगड़े और मस्ती किसी और उम्र में फिर कहां करने को मिलते हैं इसलिए इस दिन को हर बच्चे के लिए यादगार बनाया जाता है।
देखें सितारों की बचपन की तस्वीरें
स्कूल में बच्चे इस दिन का हमेशा से इंतजार करते हैं क्योंकि आज के दिन उन्हें खूब सारी मस्ती करने और मन का खाना खाने का मौका मिलता है। कहते हैं कि हर बच्चा खास होता है तो चलिए आज इस बाल दिवस के मौके पर हम आपको आपके पसंदीदा सितारों के बचपन में ले जाते हैं और दिखाते हैं उनके बचपन की प्यारी प्यारी तस्वीरें