फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2021: कोई शरारती तो कोई मम्मी पापा की लाडली, इन सितारों की बचपन की तस्वीरें जीत लेंगी दिल

Sun, 14 Nov 2021 11:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनुष्का, रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया
आज 14 नवंबर है और पूरे देश में आज का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस होता और उनके जन्मदिन के दिन को चिल्ड्रेंस डे के रूप में घोषित किया गया था। बचपन के दिन हर किसी के लिए खास होते हैं। वैसे बेफिक्री, ख्याली दिमाग, शैतानी, दोस्ती, झगड़े और मस्ती किसी और उम्र में फिर कहां करने को मिलते हैं इसलिए इस दिन को हर बच्चे के लिए यादगार बनाया जाता है।

देखें सितारों की बचपन की तस्वीरें

स्कूल में बच्चे इस दिन का हमेशा से इंतजार करते हैं क्योंकि आज के दिन उन्हें खूब सारी मस्ती करने और मन का खाना खाने का मौका मिलता है। कहते हैं कि हर बच्चा खास होता है तो चलिए आज इस बाल दिवस के मौके पर हम आपको आपके पसंदीदा सितारों के बचपन में ले जाते हैं और दिखाते हैं उनके बचपन की प्यारी प्यारी तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान

सैफ और अमृता की बेटी सारा बचपन से ही बेहद क्यूट थीं। वहीं इस तस्वीर में भी उनकी क्यूटनेस साफ देखी जा सकती हैं। हमेशा से अपने भाई इब्राहिम के करीब रहीं सारा आज भी उनके साथ मस्ती करती नजर आ जाती हैं। दोनों की बॉन्डिंग भाई बहन से ज्यादा दोस्त वाली रही है।
विज्ञापन

3 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की परी जान्हवी कपूर बचपन से ही काफी नाजों में पली हैं। बचपन में वो काफी मस्तीखोर थीं उनकी इस तस्वीर में भी दिख रहा है कि वह कितने ड्रामे करती थी। बचपन से ही जान्हवी अपने मां के करीब रही हैं।

4 of 7
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन

वरुण तो आज नताशा के पति बन लाखों लडकियों के दिल तोड़ चुके हैं लेकिन बचपन में भी उनकी क्यूटनेस पर हर कोई दिल हार जाता था। इस तस्वीर में अपने बड़े भाई क साथ नजर आ रहे वरुण की प्यारी तस्वीर आपका दिल जीत लेगी।
विज्ञापन

5 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा

अब खुद मां बन चुकीं अनुष्का शर्मा के बचपन की तस्वीर देखकर समझ आ रहा है कि उनके अंदर कितनी शरारत भरी है। बचपन की तस्वीर देखकर ही पता चल रहा है कि वह कितनी मस्ती करती रही होंगी।
विज्ञापन

6 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह

अपने अतरंगी फैशन के लिए मशहूर रणवीर सिंह को यह शौक यूहीं नहीं लगा है। वह बचपन में भी ऐसे ही अनोखे कपड़े पहनते थे और हटकर हेयर स्टाइल अपनाते थे। उनकी तस्वीर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि रणवीर बचपन में बेहद शरारती रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल की शादी को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल लूट लेने वाली काजल इस तस्वीर में भी वह क्यूट नजर आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें