बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती श्रीदेवी के अचानक निधन ने सभी को चौंका दिया है। बॉलीवुड के बड़े स्टार से लेकर जूनियर स्टार तक के बीच उनके निधन को लेकर शोक की लहर है। दो बाल कलाकारों ने श्रीदेवी के बारे में बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
2 of 5
श्रीदेवी ने करीब 12 साल के लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के कमबैक किया था। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आई। इस फिल्म से जुड़े दो चाइल्ड आर्टिस्ट नविका कोटिया और शिवांश कोटिया ने श्रीदेवी के बारे में बताया कि वह बहुत ही बेहतर इंसान थीं।
विज्ञापन
3 of 5
एक्टर शिवांश ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए बताया कि जब वह इस फिल्म का आखिरी शूट अमेरिका में कर रहे थे तो उस दौरान वहां बहुत ठंड थी। उस समय मेरे पास जैकेट तक नहीं था, मुझे ठंड में कांपता देख श्रीदेवी मैम ने मुझे अपना जैकेट दे दिया था। फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी ने शिवांश की मां का किरदार निभाया था।
4 of 5
वहीं नविका कोटिया ने बताया कि श्रीदेवी मैम के साथ काम करने के बाद लोग आज भी मुझसे उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव मुझसे पुछते हैं, उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ काम करके इतना अच्छा लगा कि मैं किसी को भी इसके बारे में ठीक से नहीं बता पाती हूँ।
गौरतलब है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीते शनिवार करीब 11 बजे रात कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह उस समय दुबई में अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ एक शादी समारोह में मौजूद थीं।