फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री के मशहूर बाल कलाकार का डेंगू से निधन, नंदमुरी बालकृष्ण की मिमिक्री कर हुए थे हिट

Sun, 20 Oct 2019 11:25 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gokul - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर चाइल्ट एक्टर का डेंगू से निधन हो गया । इस एक्टर का नाम गोकुल साई कृष्ण है। गोकुल को डेंगू था और 17 अक्टूबर को उसने अंतिम सांस ली । गोकुल को जूनियर बालकृष्ण के नाम से भी जाना जाता है । गोकुल सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बेहतरीन मिमिक्री करता था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
gokul - फोटो : social media
इसी वजह से उसे जूनियर बालकृष्ण नाम दिया गया । जी तेलुगु पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ड्रामा जूनियर्स में हिस्सा लेने के बाद गोकुल की लोकप्रियता बढ़ी थी। गोकुल अपनी मिमिक्री स्किल्स से सभी का दिल जीत लेता था। वह मूल रूप से चित्तूर जिले के मदनपल्ली शहर का रहने वाला है ।


 
विज्ञापन

3 of 5
gokul - फोटो : social media
पिछले दिनों डेंगू होने के बाद वो लगातार बुखार से पीड़ित था । उसे बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था । अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया । तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने गोकुल के माता-पिता सुमंजलि और योगेंद्र के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
 

 

4 of 5
gokul - फोटो : social media
बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मेरे लिए अपने प्रशंसकों से ज्यादा मूल्यवान कुछ नहीं है। गोकुल उनमें से एक हैं और उनकी अचानक मृत्यु ने मेरा दिल तोड़ दिया। उन्होंने मेरी बहुत प्रशंसा की और मैं हमेशा उनकी डायलॉग डिलीवरी से हैरान रहा हूं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gokul - फोटो : social media
फिल्म रंगस्थलम की एक्ट्रेस अनसूया भारद्वाज ने भी इस प्रतिभाशाली बाल कलाकार के निधन पर संवेदना व्यक्त की है । उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने आपसे बहुत प्यार किया और हमेशा करती हूं। मैं उनकी मां और पिता के लिए प्रार्थना करती हूं । मुझे आपकी बहुत याद आएगी।' इसके अलावा एक्ट्रेस रश्मि गौतम ने भी शोक जताया ।

जब पीएम के साथ सेल्फी लेने लगे शाहरुख-आमिर तो मोदी जी का कुछ ऐसा था रिएक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें