फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्स से PM मोदी की मुलाकात, कुमार सानू-नवजोत सिद्धू के जन्मदिन तक, ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sun, 20 Oct 2019 11:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर शनिवार को कला और सिने हस्तियों के साथ मुलाकात की। इस कार्यक्रम का आयोजन पीएम आवास पर ही किया गया, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, एकता कपूर, राजकुमार हिरानी, बोनी कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, सोनम कपूर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान एक शानदार नजारा तब देखने को मिला जब आमिर और शाहरुख पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

जब पीएम के साथ सेल्फी लेने लगे शाहरुख-आमिर तो मोदी जी का कुछ ऐसा था रिएक्शन
विज्ञापन

2 of 5
navjot singh sidhu - फोटो : फाइल फोटो
20 अक्टूबर को नवजोत सिंह सिद्धू  अपना जन्मदिन मनाते हैं। नवजोत न सिर्फ क्रिकेट बल्कि राजनीति और टीवी पर भी अपना सिक्का चला चुके हैं। नवजोत अपनी शेरो-शायरियों के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे नवजोत सिंह सिद्धू बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।  

Bigg Boss में हर सप्ताह 4 लाख रुपये लेते थे नवजोत सिद्धू, जानिए एक्स कंटेस्टेंट्स की फीस?
विज्ञापन

3 of 5
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर स्टार किड्स का भी जलवा देखने को मिलता है। अक्सर उनके लेटेस्ट फोटोज सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। स्टार किड्स की लिस्ट में सुहाना- अबराम से लेकर मीशा तक का नाम शामिल है। वहीं अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को भी मीडिया काफी पसंद करती है। ऐसे में पहले भी कई सेलेब्स अपने बच्चों को मिल रही मीडिया एटेंशन पर बयान दे चुके हैं। ऐसे में अब ऐश्वर्या राय बच्चन का बयान सामने आया है।

क्या आराध्या को जबरदस्त मीडिया अटेंशन मिलने से परेशान हैं ऐश्वर्या? सुनकर बयान होंगे हैरान

4 of 5
Mahima Chaudhary, Asrani - फोटो : amar ujala
हरियाणा का विधानसभा चुनाव इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शनिवार का दिन सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। आखिरी दिन होने के कारण कई प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं सोनीपत में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी कविता जैन ने रोड शो का आयोजन किया। इन रोड शो में उनका प्रचार करने अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता असरानी भी पहुंचे। 

महिमा चौधरी और असरानी ने भाजपा प्रत्याशी का किया प्रचार, फिल्मी डायलॉग्स के साथ मांगे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumar sanu - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायक कुमार सानू के गाने करोड़ों दिल पर राज करते हैं। 90 के दशक में हिंदी फिल्मों के उन्होंने एक से एक बेहतरीन गाने गाए। उनकी आवाज सीधे दिल पर जाकर असर करती है। 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में जन्मे कुमार सानू का आज जन्मदिन है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें