फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' नहीं बॉक्स ऑफिस पर दिखा 'छिछोरे' का क्रेज, दोनों फिल्मों ने अब तक कमाए इतने करोड़

Sun, 08 Sep 2019 11:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas, sushant singh rajput - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। पहले दिन ही फिल्म ने अच्छी कमाई की, जिसके बाद माना जा रहा था कि वीकेंड पर कलेक्शन और बढ़ेगा। कालेज लाइफ पर आधारित यह फिल्म युवाओं को पसंद आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Chhichhore - फोटो : social media
छिछोरे ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 7.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 65 फीसदी का उछाल आया और करीब 12 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। दो दिन में ही फिल्म ने करीब 18 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
chhichhore - फोटो : social media
फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बने 'छिछोरे' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।

4 of 5
saaho - फोटो : social media
वहीं प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की बात करें तो 9वें दिन फिल्म ने ठीक-ठाक पकड़ बनाई हुई है हालांकि 'छिछोरे' के आने से इसके कलेक्शन पर असर देखने को मिला। फिल्म ने शनिवार को करीब 5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह हिंदी वर्जन में फिल्म ने 123.50 करोड़ जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saaho - फोटो : social media
'साहो' पहले ही साल 2019 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'साहो' से ऊपर 'भारत', 'कबीर सिंह' और 'मिशन मंगल' हैं। एक हफ्ते में 'भारत' ने 167.60 करोड़, 'कबीर सिंह' ने 134.42 करोड़ और 'मिशन मंगल' ने 121.23 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें