रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी के इस वीडियो के साथ 'छठी माई के व्रत' गाने की मिक्सिंग की गई है। वीडियो में रानी पहले पूजा करती हैं, फिर सह-कलाकारों के साथ डांस करती नजर आती हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'छठी माई के करब व्रत।' दरअसल, यह वीडियो मूलरूप से भोजपुरी वर्ल्ड नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा की गई है, जिसमें रानी चटर्जी को टैग किया गया है और यह उनकी टाइमलाइन पर भी है।