फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara-Sidharth: नए साल से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे कियारा और सिद्धार्थ! सामने आई वेडिंग से जुड़ी डिटेल

Sun, 30 Oct 2022 12:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप की वजह से लगातार चर्चा में हैं। दोनों ने आज तक अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है। लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं, जिससे ही दावा किया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वहीं, अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी के खबरें भी आनी शुरू हो गई हैं। इन सबके बीच दोनों की शादी पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कपल इसी साल शादी करेगा।  
विज्ञापन

2 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिद्धार्थ और कियारा इसी साल दिसंबर महीने में शादी करेंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने दिसंबर की एक तारीख भी तय कर ली है, जब सिद्धार्थ और कियारा शादी के एक बंधन में बंधेंगे। हालांकि, दोनों के परिवार से कोई भी इस शादी पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन दोनों की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि शादी के बाद दोनों मुंबई में एक धमाकेदार रिसेप्शन देंगे।

यह भी पढ़ें:- Vinod Mehra: जब पत्नी ने मीडिया को बताया विनोद मेहरा की जिंदगी में रेखा की मौजूदगी का सच, जानें क्या था मामला
विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि सिद्धार्थ और कियारा अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सिद्धार्थ और कियारा 2023 के अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधेगे। लेकिन दोनों की शादी पर सामने आई नई रिपोर्ट ने फैंस को खुश कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- KRK: केआरके ने रितेश देशमुख पर किया कटाक्ष, बोले- करण जौहर और आदि चोपड़ा को बॉलीवुड का...
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रिश्ता फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुआ था। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी, लेकिन असल जिंदगी में भी दोनों एक साथ काफी प्यारे लगते हैं। कुछ समय पहले, सिद्धार्थ और कियारा के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब दोनों साथ हैं और बीते दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के घर हुई दिवाली पार्टीज में भी दोनों साथ ही दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें