फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Collection Day 39: बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही 'छावा', छठे सोमवार को बटोरे इतने करोड़

Mon, 24 Mar 2025 09:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 39: 'छावा' का धमाल बॉक्स ऑफिस पर छठे सोमवार को भी नजर आया। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
'छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक खूब तहलका मचाया है। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर सफलता का परचम लहरा रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

Kunal Kamra: आग में घी का काम कर रहा कुणाल कामरा का ये वायरल वीडियो, कंगना के बारे में की थी ऐसी बात

छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' का जलवा
'छावा' ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन से दमदार प्रदर्शन शुरू कर दिया था। फिल्म ने पहले पांच हफ्तों में कुल 572.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। यह आंकड़ा फिल्म की जबर्दस्त लोकप्रियता और दर्शकों के प्यार को साफ दिखाता है। छठे हफ्ते में भी फिल्म का क्रेज बरकरार है और यह 600 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
Phule Trailer: ‘फुले’ का ट्रेलर रिलीज, पत्रलेखा-प्रतीक गांधी ने दिखाया महात्मा ज्योतिराव-सावित्रीबाई का संघर्ष



छठे हफ्ते कैसा प्रदर्शन कर रही फिल्म?
फिल्म ने छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए रखी है। शुक्रवार को इसने दो करोड़ 10 लाख रुपये कमाए। वहीं, शनिवार को कमाई बढ़कर तीन करोड़ 65 लाख रुपये हो गई। रविवार को फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 'छावा' ने एक करोड़ 33 लाख रुपये की कमाई की है। छठे हफ्ते की यह रफ्तार यह बयां करने के लिए काफी है कि 'छावा' का जादू अभी भी दर्शकों पर कायम है। इसी के साथ अब तक यह फिल्म कुल 584.58 करोड़ रुपये कमा चुकी।

छावा - फोटो : एक्स
सितारों ने फूंकी फिल्म में जान
'छावा' की सफलता में इसकी शानदार स्टारकास्ट का बड़ा योगदान है। विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में जान डाल दी है। उनकी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। रश्मिका मंदाना ने इसमें उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता जैसे शानदार कलाकार भी हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से कहानी को और गहराई दी है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

छावा - फोटो : यूट्यूब
तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'छावा' ने कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देते हुए अपनी बॉक्स ऑफिस पर अपनी खास जगह बनाई है। शुरुआत में इसे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से टकराना था, लेकिन रिलीज डेट बदलकर यह उस क्लैश से बच गई। रिलीज के बाद फिल्म ने अपनी छप्परफाड़ कमाई से सनी देओल की 'गदर 2', रणबीर कपूर की 'एनिमल', शाहरुख खान की 'पठान' और 'बाहुबली 2' (हिंदी) जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 584.58 करोड़ की कमाई के साथ यह हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 
विज्ञापन

छावा के एक सीन में विक्की कौशल - फोटो : Youtube @Maddock films
'सिकंदर' से होगा मुकाबला
'छावा' का अब तक का सफर शानदार रहा है, लेकिन अब इसके सामने सलमान खान की 'सिकंदर' की चुनौती खड़ी होने वाली है। ईद 2025 पर रिलीज होने जा रही 'सिकंदर' सलमान के फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह पैदा कर रही है। दिग्गजों का मानना है कि 'सिकंदर' की रिलीज के साथ 'छावा' की कमाई पर कुछ असर पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल हो पाती है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें