बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया। वहीं, अब इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, मुंबई के एक व्यवसायी इस कपल और एसएफएल फिटनेस कंपनी के निदेशक काशिफ खान पर 1.51 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।
इन आरोपों के बाद अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह साफ किया कि वह और राज कुंद्रा उक्त मामले में शामिल नहीं थे। ऐसे में उनके नाम और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हुए देखना काफी दुखद है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “राज और मेरे नाम पर दर्ज एफआईआर के बारे में जानकर मैं काफी हैरान थी। एसएफएल फिटनेस, काशिफ खान द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने देश भर में एसएफएल फिटनेस जिम खोलने के लिए ब्रांड एसएफएल के नामकरण अधिकार लिए थे।