पंजाबी सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अपने एल्बम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, पिछले महीने हनी के उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। हालांकि, इस मुद्दे ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब इस ब्रेकअप का कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को बताया गया। नुसरत ने हनी के साथ उनके म्यूजिक एल्बम के लिए हाथ मिलाया था और इसी बीच दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें उठने लगीं। एक्ट्रेस ने इन्हीं रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए बेहतरीन जवाब दिया है।