फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha: हनी सिंह को डेट करने की खबरों पर नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी, बयान सुनकर छूट जाएगी हंसी

Thu, 04 May 2023 06:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नुसरत भरूचा ने यो यो हनी सिंह को डेट करने की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस का मजेदार बयान फैंस को गुदगुदा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह-नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अपने एल्बम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, पिछले महीने हनी के उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। हालांकि, इस मुद्दे ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब इस ब्रेकअप का कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को बताया गया। नुसरत ने हनी के साथ उनके म्यूजिक एल्बम के लिए हाथ मिलाया था और इसी बीच दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें उठने लगीं। एक्ट्रेस ने इन्हीं रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए बेहतरीन जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत भरूचा-हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन नुसरत भरूचा और हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें हनी सिंह, नुसरत का हाथ थामे एक इवेंट में शिरकत करते देखे गए थे। इस क्लिप में हनी काफी प्रोटेक्टिव थे। इतना ही नहीं दोनों सितारों ने मिलकर पैपराजी के कैमरों के लिए पोज भी दिए। बस फिर क्या था इस क्लिप के वायरल होते ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उठने लगीं। 
विज्ञापन

3 of 5
हनी सिंह-नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा फिलहाल साउथ एक्टर श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'छत्रपति' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच एक्ट्रेस हनी सिंह संग अपने रिश्ते की अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार बयान देती नजर आई हैं। नुसरत ने कहा है, 'मैं डेटिंग अफवाहों पर बात करने से बिल्कुल नहीं डरती हूं। आपको पता है यह मेरी जिंदगी का पहला डेटिंग अफवाह है। मैंने इतना काम किया है लेकिन कभी डेटिंग की अफवाहें नहीं आई थीं।'

MS Dhoni: 'माही फिर आ रहा है...,'पर्दे पर वापस रिलीज होने जा रही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी

4 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मैं कभी किसी के साथ स्पॉट नहीं हुई, लेकिन जब मैंने हनी सिंह के साथ डेटिंग वाली अफवाह सुनी तो खुशी हुई कि वाह अब मेरे भी डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं, लोग रैपिड फायर में मुझसे इस पर सवाल पूछ सकते हैं।'

Raghav Juyal: 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए राघव जुयाल ने ली मोटी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी मूवी से दर्शकों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा जल्द ही 'छत्रपति' में नजर आने वाली हैं। यह साउथ के स्टार फिल्ममेकर एसएस राजामौली की साल 2007 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' की हिंदी रीमेक है। इस मूवी में एक्ट्रेस को श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ देखा जाएगा। वहीं, नुसरत साल 2021 में यो यो हनी सिंह के साथ म्यूजिक एल्बम 'सईयां जी' में नजर आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें