सपना चौधरी के कई डांस वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन उनका ये वीडियो आप देखते ही रह जाएंगे। क्लिक करके यहां देखिए क्लिप। यह वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो इतना दिलचस्प है कि आप इसे बार-बार देखेंगे। दरअसल, इस वीडियो में सपना चौधरी एक दिव्यांग युवक के साथ ठुमके लगा रही हैं। सपना ने युवक की ख्वाहिश पूरी करते हुए उसका साथ दिया। ये युवक सपना चौधरी को डांस करते हुए देखकर स्टेज पर पहुंच गया और डांस करने लगा। उसे देखकर सपना चौधरी भी खुद को नहीं रोक पाई। बता दें कि सपना चौधरी आजकल सफलता की ऊंचाइयों पर हैं। देश भर में उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, वे लगातार आगे बढ़ रही हैं।