मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'राजी' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। मेघना की यह फिल्म हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है।
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt raazi
फिल्म पर बात करते हुए मेघना गुलजार ने बताया, फिल्म के नायक के तौर पर उनकी एक मात्र पसंद आलिया भट्ट थीं और उनके बिना वह शायद फिल्म ही न बनातीं। मेरे मन में जब से इस फिल्म का विचार आया है, आलिया का चेहरा ही मेरे दिमाग में उभरा है।
विज्ञापन
3 of 5
Alia Bhatt
उन्होंने कहा, 'मैं आलिया की शुक्रगुजार हूं, वर्ना मैं यह फिल्म नहीं बना सकती थी। हालांकि मैं किसी की आलोचना नहीं कर रही, लेकिन मुझे नहीं लगता कि और कोई अभिनेत्री इस किरदार से न्याय कर पाती।
4 of 5
Alia Bhatt
बता दें, 11 मई को रिलीज होने वाली 'राजी' में आलिया एक ऐसी कश्मीरी लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी जिसे 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के समय जासूसी करने के लिए बॉर्डर पार पाकिस्तान भेजा दिया जाता है।
‘राजी’ में आलिया के अलावा विक्की कौशल, सोनी राजदान, जयदीप अहलावत और रजित कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अपने रोल के लिए आलिया ने बिलकुल भी मेकअप नहीं किया है।