सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटी मशहूर एक्ट्रेस ने बेबाकी से बोलते हुए मुंबई शहर और बॉलीवुड की दुनिया के कई राज खोले। पढ़ें, उनसे पूछे गए 9 सवाल और उनके दिलचस्प जवाब।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
jaya prada
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने कामयाबी का सपना पाले मुंबई आने वाले युवाओं को नसीहत दी है। उनका कहना है कि टैलेंट है तो मुंबई आपको कभी वापस नहीं भेजेगी। चुनौतियों के थपेड़ों से थककर कोई चला जाए तो वह अलग बात है। लेकिन मुंबई में हर उस शख्स की कद्र हैं, जो किसी न किसी फील्ड में प्रतिभावान है। जयप्रभा एंड टीवी पर नए रिलीज होने वाले अपने पहले सीरियल ‘परफेक्ट पति’ के मुंबई में आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। इसी दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने ‘अमर उजाला’ के साथ खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
3 of 11
jaya prada
सवाल- फिल्मी दुनिया से राजनीति में गईं और अब फिर से परदे पर वापसी की वजह?
जवाब- हर चीज का एक दौर होता है। 30 साल से ज्यादा समय मैने एक्टिंग को दिया। 16 साल राजनीति में रही। अब फिर से परदे पर आ रही हूं। हर अनुभव और चुनौती को मैने स्वीकारा है और अब जब बॉलीवुड मुझे फिर से बुला रहा है तो मैं उसे नाराज क्यों करूं।
4 of 11
जया प्रदा
सवाल: एक लंबे दौर के बाद आपकी वापसी हो रही है, नई पीढ़ी तो आपको जानती तक नहीं, आपको कैसे स्वीकार करेगी।
जवाब : ऐसा नहीं है, नई पीढ़ी मुझे नहीं जानती तो अमिताभ बच्चन साहब को तो जानती है, उनके साथ मेरी भी कई फिल्में है, उन्हें देखेंगे तो मैं भी नजर आ जाऊंगी। दूसरा, आज मीडिया बहुत स्ट्रांग है, कभी किसी कलाकार को मरने नहीं देता। हम भी कभी नहीं मर सकते। मेरे पहले सीरियल ‘परफेक्ट पति’ से नई पीढ़ी मुझे जान जाएगी।
विज्ञापन
5 of 11
जया प्रदा
सवाल- क्या अब यह मान लिया जाए कि आपका राजनीति से मोहभंग हो गया।
जवाब- देखिए हर चीज का एक समय होता है। पहले मेरा एक्टिंग पर फोकस था। फिर राजनीति पर मैने पूरा ध्यान दिया और अब फिर एक्टिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। जब राजनीति करनी होगी, तो फिर से उस पर फोकस करूंगी। अब दोनो क्षेत्रों में मैने खूब अनुभव कमा लिया है।
विज्ञापन
6 of 11
Jaya Prada
सवाल- राजनीति से फिर एक्टिंग में कमबैक किस तरह से कर रही हैं।
जवाब- मुझे लगता है मेरे चाहने वाले बहुत है, जो मुझे मिस कर रहे थे। कई लैंग्वेज में मैने फिल्में की है। अब एक साल के भीतर मेरी तमिल, तेलगू, बंगाली में तीन फिल्म रिलीज होने वाली है। अगले महीने तमिल, तेलगू फिल्म सरभा और यागम आ रही है, जो हिंदी मे भी डब होगी। बांग्ला फिल्म आत्मजा (बेटी) व कैनी किलर रिलीज हुई है। एक बड़ी हिंदी फिल्म का प्रोजेक्ट चल रहा है, अभी सार्वजनिक नहीं कर सकती। मेरा पहला सीरियल ‘परफेक्ट पति’ आ रहा है।
विज्ञापन
7 of 11
जया प्रदा
सवाल- राजनीति और फिल्मी दुनिया में क्या फर्क मानती है।
जवाब- फिल्मी दुनिया में आपका हंसना और रोना सब बनावटी होता है। लेकिन राजनीति में एक ईमानदार नेता का हंसना-रोना जनता की खुशी और गम केसाथ जुड़ जाता है। अच्छे नेता बनकर आप समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं और करना भी चाहिए, क्योंकि ये मौका सबको नहीं मिलता।
8 of 11
जया प्रदा
सवाल- रामपुर शहर से आज भी जुड़ी हैं या आना-जाना कम हुआ है। आखिर आजम खान जैसे नेता को आपने वहां हराया है।
जवाब- हां, आजम खान जैसे नेता को तो हमने हराया है, लेकिन फिर भी वो हमारे भाई हैं। रामपुर भी मेरा शहर है, वहां के लोग मेरे हैं। वहां मेरे शैक्षणिक संस्थान है, वहां कई सामाजिक संगठनों से मैं जुड़ी हूं, जो युवा खासकर लड़कियों को आगे बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करते हैं। रामपुर मेरा दूसरा घर है।
9 of 11
जयाप्रदा
सवाल- सपनों का शहर मुंबई में युवा कैसे अपना करियर बॉलीवुड में बना सकते हैं।
जवाब- एक्टिंग नहीं आती तो डायरेक्टर बनो, कैमरामैन बनो, डांसर बनो, सिंगर बनो, म्यूजिक डायेक्टर बनो, कितने टेलेंट है, इस बॉलीवुड में। आप में टैलेंट है तो मुंबई आपको कभी वापस नहीं भेजेगी, आप थककर जाओ वो अलग बात है। यहां सपने साकार होंगे, मगर आपको अपनी प्रतिभा और कमिटमेंट के साथ काम करना होगा।
10 of 11
jaya prada
सवाल- आजकल फिल्मों का कैसा दौर है, नए सितारे सैट क्यों नहीं हो पा रहे है।
जवाब- आज फिल्म मेकिंग का पूरा स्टाइल बदल गया है। पहले फिल्म हिट करवाने को आपको चर्चित फिल्म सितारों की जरूरत होती थी। लेकिन आज मजबूत कंटेंट ही फिल्म के हीरो-हीरोइन है। मजबूत कंटेंट ही फिल्म की सफलता का राज है। सब्जेक्ट मजबूत हो तो आप किसी भी हीरो-हीरोइन से फिल्म हिट करवा सकते हो।
सवाल- आज के दौर में ‘एक्टिंग’ का क्या स्टेट्स है। आप इसे कैसे देखती हैं।
जवाब - आज एक्टिंग पूरी तरह से एक प्रोफेशन बन चुका है। पहले आपके मां-बाप और परिजन कहते थे, लड़की जात है, फिल्मों में जाएगी, तो लोग क्या कहेंगे, क्या सोचेगें? लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज अभिभावक अपने बच्चों को इंजीनियर व डाक्टर की तरह एक्टर भी बनाना चाहते है। आज एक्टिंग एक सम्मानित पेशा बन चुका है, पहले ऐसा नहीं माना जाता था। प्रतिभावान युवाओं के लिए आज एक्टिंग में ढेरों अवसर है।