फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ की शादी में उमड़े दिग्गज सितारे, मस्ती करते दिखे मेहमान, Inside Photos

Thu, 13 Dec 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 18
कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी में कई दिग्गज सितारे देखने को मिले। वहीं सभी मेहमान खूब मस्ती करते भी नजर आए। देखिए कॉमेडियन की शादी की अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 18
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खुशी को उन्होंने अपने फैन्स के साथ भी शेयर किया। शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को उनके चाहने वाले खूब लाइक कर रहे हैं और नवदंपति को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 18
कपिल शर्मा की शादी
कपिल की शादी में नवजोत सिंह सिद्धू खासतौर पर पहुंचे। सिंगर गुरदास मान, गुरप्रीत घुग्गी, जस्सी सिंह भी नजर आएं। इनके आलवा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, आरती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा मौजूद रहीं।

4 of 18
कपिल शर्मा
12 दिसंबर को कपिल शर्मा के होम टाउन अमृतसर में ग्रैंड वेडिंग का आयोजन किया गया। शादी की रस्में जालंधर स्थित होटल कबाना में निभाई गईं। इसमें उनके और गिन्नी के परिवार, रिश्तेदारों के साथ ही करीबी दोस्त भी शामिल हुए। वहीं इंडस्ट्री से जुड़े कपिल के खास दोस्त भी पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 18
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के लिए शाही लुक को अपनाया था, जिसमें पंजाबी लुक भी साफ झलक रहा था। कपिल ने इस खास मौके के लिए एमरल्ड ग्रीन कलर की शेरवानी को चुना था, जिस पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया था। साथ ही मैचिंग ग्रीन स्टोन की कलगियां लगी पगड़ी पहनी। एक हाथ में तलवार पकड़े, पूरा गेटअप रॉयल लुक दे रहा था।
विज्ञापन

6 of 18
कपिल शर्मा
वहीं गिन्नी चतरथ ने इस मौके के लिए लाल रंग के जोड़े को चुना। जोड़े पर सिल्वर वर्क किया गया था। ज्वैलरी के लिए गोल्ड न चुनकर गिन्नी ने कंट्रास्टिंग लुक को अपनाया। कपिल की शेरवानी के कलर से मैच करती ज्वैलरी पहनी। हाथों में लाल चूडे़ के साथ उन्होंने कलीरे भी पहने हुए थे, जो उन्हें पंजाबी दुल्हन का रॉयल लुक दे रहा था। वे शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 
विज्ञापन

7 of 18
कपिल शर्मा
शादी के मौके पर जैसे ही कपिल और गिन्नी दुल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आए तो वहां मौजूद मेहमान उन्हें फैन्स का शुक्रिया करने को कहते हैं। कपिल फैंस का उनकी शुभकामनाओं और बधाईयों के लिए थैंक्स कहते हैं। इसके बाद वो हंसते हुए कहते हैं कि अब हम फेरे लेने के लिए जा रहे हैं, करवाओगे या लेके भाग जाऊं। इसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

8 of 18
कपिल शर्मा की शादी
कपिल शर्मा की बारात के रवाना होने का समय तीन बजे था, लेकिन यह निर्धारित समय से पौने दो घंटे लेट रवाना हुई। कपिल के बड़े भाई अशोक शर्मा ने हंसते हुए कहा कि पंजाबियों का हर काम लेट होता है। बाहर से रिश्तेदार आ रहे हैं। ट्रैफिक भी बहुत होता है, इसलिए कुछ देरी हो गई। मुझे अपने भाई की शादी का बहुत चाव है।

9 of 18
कपिल शर्मा की शादी
बता दें कि जालंधर में सात फेरे लेने के लिए कपिल शर्मा बुधवार शाम 4 बजकर 50 मिनट अमृतसर से रवाना हुए। कपिल शर्मा की मां जनक रानी, बहन पूजा देवगण और जीजा पवन देवगण अलग गाड़ी से जालंधर रवाना हुए। कपिल शर्मा ने अमृतसर में दूल्हे की ड्रेस नहीं पहनी। वह यहां से डेनिम पेंट और अपर पहनकर निकले।

10 of 18
कपिल शर्मा की शादी
वहीं कपिल की शादी में मेहमानों को कार्ड स्कैन करके के बाद ही जाने दिया गया। कार्ड के बार कोड में जितने लोगों को जाने की परमिशन थी, उतने लोगों को ही आने दिया गया। इस पूरी व्यवस्था के लिए 250 बाउंसर तैनात किए गए थे। वैसे जब से शादी की तैयारियां शुरू हुई, घरों के बाहर बाउंसर तैनात हो गए थे।

11 of 18
कपिल शर्मा की शादी
बता दें कि कपिल शर्मा की शादी की सभी पंजाबी रीति रिवाज निभाए गए। शादी जालंधर के होटल कबाना में हुई, जो उनका होमटाउन भी है। इन दिनों गिन्नी का परिवार भी वहीं रह रहा है। इस शादी का फंक्शन 10 दिसंबर से शुरू किया गया था, जिसमें गिन्नी के घर पर मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था।

12 of 18
कपिल शर्मा की शादी
क्या आप जानते हैं कि कपिल और गिन्नी दोनों एक दूसरे को 13 साल से जानते हैं। उनकी मुलाकात एक ऑडिशन के समय हुई थी, वहीं गिन्नी एक बार कपिल शर्मा को ठुकरा भी चुकी है यानी कपिल एक बार रिजेक्ट हो चुके हैं। कपिल शर्मा ने खुद इसका राज खोला।

13 of 18
कपिल शर्मा की शादी
कपिल ने बताया कि गिन्नी साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में एक ऑडिशन देने आई थी। यहां पर उन्होंने गिन्नी को देखा था और मुलाकात भी हुई थी। उस समय कपिल प्ले डायरेक्ट किया करते थे। गिन्नी 19 साल की थी और कपिल 24 साल के। कपिल बताते हैं कि उस समय हमारी रोज मुलाकात होने लगी थी। गिन्नी कई बार उनके लिए घर से खाना भी लेकर आया करती थी।

14 of 18
कपिल शर्मा की शादी
कपिल ने बताया कि उन्हीं दिनों एक दोस्त से पता चला कि गिन्नी मुझे पसंद करती है। इस बात ने मेरे दिल दिमाग में खलबली मचा दी थी। कुछ और करने की बजाय मैंने खुद गिन्नी से पूछ लिया कि क्या वह मुझे पसंद करती है तो गिन्नी ने हां में जवाब दिया। इस तरह हमारा रिश्ता शुरू हुआ, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब हम दोनों की दोस्ती और रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था।

15 of 18
कपिल शर्मा की शादी
कपिल ने बताया कि करियर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए वे मुंबई आ गए। यहां उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन वे रिजेक्ट हो गए। एक दिन उन्होंने गिन्नी को फोन करके कहा कि वह अब उनसे कभी संपर्क न करे। क्योंकि इस दोस्ती और रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्थिक स्थिति के मामले में गिन्नी के परिवार वाले उस समय मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे थे।

16 of 18
कपिल शर्मा की शादी
कपिल ने बताया कि लगातार कोशिशों के बाद एक शो के लिए उनका सिलेक्शन हो गया। गिन्नी को यह बात पता चली तो उसने फोन करके मुझे बधाई दी। उसके बाद मेरा काम चल पड़ा। मेरी कमाई देखकर मां रिश्ता लेकर गिन्नी के घर पहुंच गई। लेकिन गिन्नी के पापा ने बड़े ही प्यार से रिश्ता ठुकरा दिया। उसके बाद मैं काम में व्यस्त हो गया और गिन्नी अपनी पढ़ाई पूरी करने मे।

17 of 18
कपिल शर्मा
कपिल ने बताया कि अब मैं मुंबई में अच्छे से सेट हो गया हूं। करियर भी बहुत अच्छा चल रहा है तो एक बार फिर से गिन्नी और मेरे रिश्ते की बात शुरू हुई। क्योंकि मां दोनों परिवार वाले जानते थे कि हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। किस्मत ने साथ दिया और इस बार बात बन गई। गिन्नी के परिवार वाले मान गए और हमारी शादी तय हो गई। इस तरह 13 साल बाद रिश्ता शादी में बदल गया।
विज्ञापन

18 of 18
कपिल शर्मा की शादी
बेटे की शादी की असली खुशी मां के चेहरे से झलकी और वह ढोल की थाप पर ऐसा नाची, देखकर कॉमेडियन कपिल शर्मा के आंसू छलक उठे। वीडियो कपिल के घर पर माता की चौकी का है। इसे एक फैन पेज ने शेयर किया है, जिसमें  सिंगर ऋचा शर्मा भक्ति सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कपिल की मां खुशी से झूम रही हैं। वहीं कपिल अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें