फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बी' अमिताभ बच्चन ने खोले निजी जिंदगी और 'केबीसी' के कई राज, 12 दिलचस्प जवाब

Tue, 04 Sep 2018 09:40 AM IST
जगदीश जोशी, मुंबई
विज्ञापन
1 of 14
amitabh bachchan
बॉलीवुड के लेजेंड अमिताभ बच्चन ने बेबाकी से बोलते हुए अपनी निजी जिंदगी और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के कई राज खोले। पढ़ें, उनसे पूछे गए 12 सवाल और उनके दिलचस्प जवाब।
विज्ञापन

2 of 14
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर चर्चित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी के लिए तैयार हैं। 03 सितंबर से ये शो हर सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होने जा रहा है। इस बार केबीसी के 60 एपिसोड शूट करने का प्लान है। इस वर्ष इस शो में शामिल होने के लिए 15 दिनों की अवधि में 31 मिलियन से अधिक प्रतियोगियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में केबीसी सेट पर अमिताभ बच्चन समेत सोनी की टीम ने शो को लेकर प्रेसवार्ता की। अमिताभ बच्चन के साथ कुछ पल सवाल-जवाब के बीच हंसी-ठिठोली का दौर चला। पिछले अट्ठारह वर्षों से चले आ रहे इस शो का सोनी टीवी पर ये दसवां सीजन होगा, जिसका पूरा स्लोगन इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति-कब तक रोकोगे’ रहेगा। यहां प्रस्तुत हैं शो को लेकर अदाकार अमिताभ बच्चन से हुई बातचीत के कुछ अंश।

 
विज्ञापन

3 of 14
amitabh bachchan
आप बॉलीवुड के शहंशाह हैं, मगर यहां तक पहुंचने में कितना संघर्ष रहा
- मेरा मानना है कि हर कामयाब इंसान के पीछे उसका कड़ा संघर्ष छिपा रहता है। मेरा जीवन भी संघर्षपूर्ण रहा है। मैं आज भी हेपेटाइटिस-बी की बीमारी से संघर्ष कर जूझ रहा हूं। ये उन दिनों की बात है जब फिल्म ‘कुली’ के शूट दौरान मेरे साथ हादसा हुआ था। उन दिनों मेरे लिए खून की जरूरत थी। मेरे करीब दो हजार प्रशंसकों ने अपना खून दान किया था। मगर किसी का खून जिसे हेपेटाइटिस बी था, वो चढ़ने से मुझे भी ये बीमारी हो गई। मैं कई कैंपेन जैसे स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ अभियान से जुड़ा हूं। मेरी राय है कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपने शरीर के विभिन्न टेस्ट करवाते रहना चाहिए ताकि समय पर बीमारी का इलाज हो सके। हर व्यक्ति के जीवन में संघर्ष होता है, मगर उसे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। 

4 of 14
Amitabh bachchan
आपसे भी जीवन में कभी कोई गलती हुई है?
- मैं समझता हूं कोई इंसान संपूर्ण व सही नहीं होता। हर किसी से कोई न कोई गलती जरूर हो जाती है। मुझसे जीवन में आज भी बहुत गलतियां होती हैं। मगर मैं उन गलतियों से सबक लेता हूं।
विज्ञापन

5 of 14
अमिताभ बच्चन
आप टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं?
- टाइम मैनेजमेंट नहीं काम मैनेजमेंट मायने रखता है। अभिनेता के लिए काम मिलते रहना बहुत जरूरी है। जब काम मिलता है तो काम में डूब जाते हैं। समय खुद-ब-खुद कैसे मेंटेन हो जाता है, पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन

6 of 14
अमिताभ बच्चन
घर पर कभी आराध्या के साथ भी केबीसी खेलना पड़ा है?
- अभी ऐसा अवसर आया नहीं है। आजकल के बच्चे बेहद टेलेंटिड हैं। आराध्या को थोड़ा ज्ञान तो जरूर है। उसके स्कूल में भी ऐसे क्विज या प्रतियोगिताएं चलती रहती हैं। मगर मुझे उसके साथ कभी ऐसा खेल खेलने का मौका नहीं मिला। अब सोचता हूं उसके साथ घर पर ऐसा ज्ञानवर्धक खेल उसके साथ भी खेलना शुरू कर दूं। 
विज्ञापन

7 of 14
Amitabh Bachchan
शो में इस बार क्या अलग रहेगा?  
- शो में हर बार ही कुछ नया व अलग होता है। इस बार भी कुछ बदलाव है। इस बार हर वीकेंड शुक्रवार को प्रसारित होने वाले शो के एपिसोड को ‘केबीसी-कर्मवीर’ के तौर पर दिखाया जाएगा। इसमें ऐसे कर्मवीरों को हॉट सीट पर लाया जा रहा है जिनकी देश में अलग पहचान है। इस प्रयास में इस शुक्रवार प्रकाश आमटे नामक कर्मवीर व्यक्ति हॉट सीट पर बैठेंगे। इसके अलावा मंगलवार के एपिसोड में पंजाब के शहर अमृतसर की शिक्षिका किरन जिनके पिता ने ठेला चलाकर बेटी को शिक्षित कर शिक्षिका बनाया नजर आएंगी। पुरानी लाइफ लाइन फिफ्टी-फिफ्टी, ऑडियंस पॉल व जोड़ीदार लाइफ लाइन के अलावा पिछले साल बंद कर दी गई ऑस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन को इस बार दोबारा शुरू किया गया है।

8 of 14
amitabh bachchan
फिल्म शूटिंग और केबीसी शूट करना कितना अलग है
- फिल्मों की शूटिंग में हमें निर्देशक या राइटर के कहे अनुसार ही कार्य करना पड़ता है। मगर केबीसी शूट रियलिटी शो है, इसलिए इसे करने में बहुत मजा आता है। कई बार तो अक्सर ही सामने बैठे प्रतियोगी के  जीवन के संघर्ष व पीड़ा का दर्द सुन आंख भर आती है।

9 of 14
Amitabh Bachchan
जब कोई टेलेंटिड प्रतियोगी अच्छी रकम नहीं जीत पाता तो कैसा लगता है
- केबीसी ज्ञान का भंडार है। इसलिए इस बार इसे ‘दसवां अध्याय ज्ञान का’ के रूप में दिखाया जा रहा है। मेरी इच्छी यही होती है कि यहां हॉट सीट पर आने वाला हर प्रतियोगी अच्छी रकम जीतकर जाए। जब वे जीतकर जाते हैं तो मुझे खुशी होती है। ये शो उन प्रतियोगियों के सपने पूरे करता है जो अनेकों सपने दिल में लेकर यहां तक पहुंचते हैं। मैं जब केबीसी के सेट से जाता हूं तो लगता है जैसे घर से निकल रहा हूं।

10 of 14
AMITABH BACHCHAN - फोटो : self
हिंदी भाषा का इस्तेमाल कम हो रहा है आपके घर हिंदी का प्रयोग होता है
- मेरा मानना है कि अगर हिंदी फिल्म या शो कर रहे हैं तो हिंदी उच्चारण बढ़िया होना चाहिए। हमारे सामने जो हिंदी शब्दों वाली स्क्रिप्ट आती है वो अंग्रेजी में लिखी होती है। मैं कहता हूं कि ये स्क्रिप्ट हिंदी में लिख कर भेजो। इसलिए कि हिंदी का कार्यक्रम हो तो हिंदी में बात करना ही जायज है। रही बात हमारे घर में हिंदी की तो घर पर हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही बोली जाती हैं क्योंकि हमारे घर में कुछ लोग उत्तर भारत से हैं तो कुछ दक्षिण भारत से।

11 of 14
Amitabh Bachchan
आजकल की पीढ़ी किताबों से विमुख है इस पर आपका क्या कहना है?  
- देखिए ये दो तरफा तलवार है। अगर हम कह दें कि बच्चों को मोबाइल नहीं देखना चाहिए तो हमें ही नुकसान है। (हंसते हुए) आपकी बात भी सही लगती है। मगर ये मॉडर्न एडवेंचर है। इसे हम लोग नहीं रोक पाएंगे। उदाहरण के रूप में मैं आपको बता दूं कि हाल ही मैं मैंने पढ़ा कि बिल गेट्स ने अपनी संतान को मोबाइल दिया ही नहीं है। ये सही है कि बच्चों को पुस्तकों में रुचि देनी चाहिए। 

12 of 14
amitabh bachchan
कभी ऐसा सोचा है कि आप प्रतियोगी के स्थान पर हों और सामने कोई अदाकार आपको होस्ट कर रहा है?
- हमारी नौकरी क्यों खतरे में डाल रहे हो। (हंसते हुए) कई बार मजाकिया तौर पर शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन के साथ हुआ है कि वो मुझे होस्ट कर चुके हैं।

13 of 14
amitabh bachchan
कुछ दिन पहले ‘दस का दम’ शो में सलमान खान ने केबीसी हॉस्ट करने का इंट्रस्ट दिखाया था?  
- उनको आमंत्रित करता हूं मैं आएं और प्लीज हॉस्ट करें (हंसते हुए)
विज्ञापन

14 of 14
Amitabh Bachchan
पुराने व नई पीढ़ी के एक्टर व एक्ट्रेस में आपके पसंदीदा कौन-कौन से हैं?
- पुरानी एक्ट्रेस में मुझे वहिदा रहमान, नूतन व मीना कुमारी बहुत प्रभावित करते हैं। वहीं साउथ की अदाकारा सावित्री बहुत ही अद्भुत कलाकार हैं। पुराने एक्टरों की बात करें तो मैं दिलीप साहिब का बहुत बड़ा फैन हूं। आज की पीढ़ी में आलिया, अनुष्का व दीपिका के साथ काम करने से डरता हूं। अदाकारों में रणवीर सिंह, राजकुमार राव, विक्की कौशल समेत अन्य कई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें