फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ के सामने ‘पति पत्नी और वो दो’ का हुआ ऐसा हाल, एक हफ्ते में कहां तक पहुंची अनन्या की फिल्म?

Thu, 28 May 2026 08:12 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do: ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ के कलेक्शन के बीच जानिए गुरुवार को किसने मारी बाजी…
विज्ञापन
1 of 5
चांद मेरा दिल vs पति पत्नी और वो दो - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और कॉमेडी ड्रामा ‘पति पत्नी और वो दो’ बनी हुई हैं। इन दोनों ही फिल्मों की रफ्तार धीमी बनी हुई है। अब जानते हैं कि गुरुवार को इन दोनों फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 5
चांद मेरा दिल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अब सातवें दिन अपने पहले गुरुवार को 1.53 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपए रहा था। इस तरह से सात दिनों में ‘चांद मेरा दिल’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन सिर्फ 18.78 करोड़ रुपए ही पहुंच पाया।

विज्ञापन

3 of 5
चांद मेरा दिल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

सात दिनों में ऐसा रहा प्रदर्शन

  • ‘चांद मेरा दिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ और तीसरे दिन पहले रविवार को 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • इसके बाद चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए कमाए और पांचवें दिन फिल्म की कमाई 2.10 करोड़ रुपए रही थी।
  • छठे दिन ‘चांद मेरा दिल’ ने 1.90 करोड़ रुपए जुटाए, जबकि आज सातवें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 1.53 करोड़ रुपए ही रही।

4 of 5
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने आज 14वें दिन दूसरे गुरुवार को 1.31 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह से 14 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 41.51 करोड़ रुपए तक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

पति पत्नी और वो दो का अब तक का कलेक्शन

  • ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 4 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.75 और 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 29 करोड़ रुपए ही पहुंच पाया।
  • अब अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 12.51 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।
  • यही कारण है कि 14 दिनों बाद फिल्म का कलेक्शन 41.51 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें